• Breaking News

    Friday, June 2, 2017

    रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड 500 रुपए में देगी 100 जीबी डेटा


    reliance-jio-fiber-plan-rs-500-me-100-gb-data
    रिलायंस जियो ने एक बार फिर नयी सेवा के जरिये बाजार में खलबली मचाने की पूरी तयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस जियो अक्टूबर महीने में ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर का कमर्शियल लॉन्च कर सकती है। इस सर्विस का ट्रायल भारत के 10 बड़े शहरों में पहले से जारी है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इस सेवा में बेस प्लान के तहत 100 जीबी डेटा 500 रुपए महीने में दिया जा सकता है, जो की एक शानदार और सस्ता प्लान है।

    बिना नेट के भी चलाये व्हाट्सएप्प, आ गया नया फीचर।

    आधी कीमत पर दोगुना डेटा 
    इस समय बाजार में दूसरी कंपनियों के प्लान इस ऑफर से कही ज्यादा है। अन्य टेलीकॉम कंपनिया वर्तमान जो ऑफर दे रही हैं उसके मुकाबले जिया का ये प्लान आधी कीमत पर आ रहा है और इसमें डेटा दोगुना है। जियो फाइबर नेटवर्क 100 Mbps की स्पीड दे पायेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्राइसिंग के साथ ब्रॉडबैंड बाजार में वैसी ही खलबली मच सकती है, जैसी जियो लॉन्च होने पर देखने को मिली थी।
    कर रही है ट्रायल 
    होम ब्रॉडबैंड सेवा को भी कंपनी उसी तरह से ट्रायल कर रही है जिस तरह से मोबाइल फोन सर्विसेज के लिए किया गया था। ट्रायल पीरियड और यहां तक कि लॉन्च के छह महीने तक मोबाइल सर्विसेज मुफ्त में दी गईं। इसकी वजह से रिकॉर्ड 170 दिनों में जियो के देशभर में 10 करोड़ यूजर्स हो गए थे। ऐसे में ब्रॉडबैंड के भी यूजर्स बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप