• Breaking News

    Wednesday, June 29, 2016

    ऐसा बॉडी स्पा जहां सांपों से होती हैं मसाज!


    लगता है कि लोग सांपों को ज्यादा पंसद कर रहे हैं और उनके साथ वक्त बिताना उनको ज्यादा पंसद आ रहा है। आप सोच रहे होंगे की हम ये क्या कह रहे हैं। जी हां, जकार्ता में कुछ ऎसा ही हो रहा है वहां के लोग आजकल सांपों की संगत शायद बहुत पसंद कर रहे हैं। अगर सच्चाई जाननी हो तो यहां के बाली रिफ्लेक्सोलॉजी एंड स्पा में जा सकते हैं। इस स्पा में लोग सांपों के साथ वक्त बिताने के लिए जाते हैं। स्पा में लोग पैसे खर्च कर सांपों के साथ वक्त बिताने जाते हैं। स्पा के अंदर का दृश्य कुछ यूं होगा कि लोग सांपों के साथ आपको लेटे नजर आएंगे।

    दरअसल इस स्पा में आजकल एक नई तकनीक का मसाज प्रयोग हो रहा है जिसमें कुछ समय के लिए सांपों को खुले शरीर पर छोड दिया जाता है। इसे नाम दिया गया है पाइथन मसाज। इसके पीछे आधार यह बताया जाता है कि सांपों को अपने शरीर पर चलते हुए महसूस कर मन जो भय पैदा होता है वह थकान भगाने में अचूक दवा का काम करता है। लेकिन इसके लिए हिम्मत होनी चाहिए। कम ही लोग इसके लिए हिम्मत जुटा पाते हैं लेकिन जो भी हैं वे इसे पसंद कर रहे हैं। स्त्री-पुरूष दोनों के लिए समान रूप से यह सेवा देने वाला स्पा एक बार के इस पाइथन मसाज के लिए 30 डॉलर लगभग 1900 रू. लेता है।

    अगर आप सोच रहे हैं कि सांप उन्हें नहीं काटते ऎसी कोई व्यवस्था होगी वहां तो आप गलत हैं। सांपों को शरीर पर चलने के लिए पूरी तरह खुला छोड दिया जाता है और वे काटते भी हैं पर इससे मसाज लेने वाले को कोई नुकसान नहीं होता। इसमें कोई चमत्कार नहीं होता।

     जकार्ता समेत इंडोनेशिया आदि कई जगहों पर यह मसाज आजकल स्पा में दिए जा रहे हैं। दरअसल रिफ्लेक्सोलॉजी एंड स्पा में जितने भी सांप मसाज के लिए प्रयोग किए जाते हैं वे विषरहित होते हैं। क्योंकि सांपों को शरीर पर चलाने का एकमात्र मकसद होता है उनके चलने से भयभीत होना जो इस स्पा के अनुसार थकान दूर करने में सहायक होता है। इसलिए मसाज में प्रयोग किए जाने वाले सांपों का जहर पहले ही निकाल दिया जाता है ताकि वे मसाज लेने वालों या मसाज करने वालों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकें। यह भी खूब है। पता चला कल लोग जंगलों में जाकर रहने लगेंगे कि उन्हें अपना डर दूर करना है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप