• Breaking News

    Monday, June 27, 2016

    व्‍यायाम के अलावा, संतुलित आहार का भी योगदान है वजन बढ़ाने में


    वजन बढ़ाने में आहार की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। वैसे तो कम वजन के लोग वजन बढ़ाने के लिए कई नुस्‍खें आजमाते हैं। कई तो इसके लिए जंक फूड और फास्‍ट फूड का सहारा लेते हैं और कुछ ज्‍यादातर तले-भुने खाद्य-पदार्थों का सेवन करते हैं। ये खाद्य-पदार्थ भले ही आपको वजन बढ़ा दें लेकिन ये आहार आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से नुकसानदेह हैं।

    साबुत अनाज - वजन बढ़ाने के लिए साबुत अनाज का सेवन कीजिए, साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साबुत अनाज जैसे - गेहूं, ज्‍वार बाजरा, मकई, जौ, ओट, कट्टू, पास्‍ता आदि का सेवन कीजिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। साबुत अनाज को दूध के साथ भी लिया जा सकता है। यह कई बीमारियों से भी बचाता है।

    बादाम - बादाम खाने से तंत्रिकाओं का विकास होता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप हर रोज बादाम खाएं तो शारीरिक कार्यों और तंत्रिकाओं में स्थिरता आयेगी और वजन बढ़ेगा।

    मूंगफली - मूंगफली स्वस्थ आहार का बेहतर विकल्प है। इसमें ज्या‍दा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। लडके मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा मिलती है।

    अखरोट - वजन बढ़ाने के लिए अखरोट अच्‍छा प्राकृतिक सप्‍लीमेंट है। अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से यदि  20 ग्राम अखरोट खाया जाये तो वजन तेजी से बढ़ता है।

    काजू - काजू स्‍वस्‍थ शरीर पाने का आसान तरीका है। काजू के तेल में न केवल वजन बढ़ाने वाले तत्‍व होते हैं। नियमित काजू खाने से आपकी त्वचा कोमल और बाल चमकदार दिखने लगेंगे।

    केला - यदि आप जल्‍द अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केला खाइए। रोज दो या दो से अधिक केले खाने से आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा।

    नारियल का दूध - यह आहार तेलों का भरपूर स्रोत होता है। नारियल का दूध भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्‍ट जायके के लिए जाना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी।

    डेयरी उत्पाद - दूध और डेयरी उत्‍पादों में कैलोरी की ज्यादा मात्रा होती है। लंच और डिनर के साथ मिल्क शेक, मलाईयुक्त दूध और चॉकलेट का प्रयोग करने से शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी, वसा और पोषक तत्व मिलते हैं जिनसे मोटापा बढ़ता है। लंच और डिनर के बाद दही और आइसक्रीम को डेजर्ट में खाया जा सकता है। पनीर और मक्खन को आलू और अंडे के साथ मिलाकर खने से वजन बढ़ता है।

    अंडा - अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन और प्रोटीन होता है। इसे खाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे का प्रयोग ब्रेकफास्ट में दूध और जूस के साथ किया जा सकता है। इसके अलाव अंडे को काटकर सैंडविच और बर्गर में डालकर खाइये, इससे वजन आसानी से बढ़ेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप