वह दौर अब गया अब गया जब, बढ़े हुए पेट को खाते-पीते घर की निशानी माना जाता था। अब, बढ़ा हुआ पेट आलस्य की पहचान और बीमारी का घर माना जाता है। जिन लोगों का पेट किसी कारण से बढ़ चुका है, उनकी कोशिश उससे छुटकारा पाने की होती है।
'फ्लैट टमी डायट' की शुरुआत लिज वेकेरिलो और सिंथिया सास द्वारा शुरू की गयी थी। इस आहार योजना के तहत आप 15 दिनों में 32 पाउंड यानी करीब साढ़े 14 किलो वजन कम कर सकते हैं। अपनी किताब में इन दोनों ने वजन कम करने को केवल आहार और व्यवहार पर निर्भर बताया है। यह आहार योजना विशेषकर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी हैं, जो अपनी कमर से कुछ इंच चर्बी कम करने के इच्छुक हैं।
इस आहार योजना में पौष्टिक और अपरिष्कृत आहार खाने की सलाह दी जाती है। इसमें सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स, बीन्स, बीज, पतला प्रोटीन और काफी कम मात्रा में रेड मीट (महीने में केवल एक बार) खाने की सलाह दी जाती है। लेखकों ने मोनोसेचुरेटेड फैट अथवा मुफा को अपने आहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया है। इससे आपको अपनी चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है। ऑलिव, अवाकाडो, नट्स, बीज, डार्क चॉकलेट, सोयाबीन, फ्लैक्स और ऑलिव अथवा सूरजमुखी का तेल, मुफा से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही मुफा भूख को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।
इस आहार योजना को शुरू करने से पहले आपको कम से कम चार दिनों तक 1200 से 1400 कैलोरी प्रतिदिन की आहार योजना पर चलना होता है। इससे शरीर के लिए अगली आहार योजना को अपना पाना आसान हो जाता है। यह आहार योजना सूजन को कम करने और एक पौष्टिक आहार योजना को फॉलो करने में मदद करती है। इसके लिए आपको रोजाना दो लीटर पानी पीना होता है। इस पानी में मसाले, औषधियां, नींबू और खीरा आदि होता है। लेखकों का कहना है कि फ्लैट टमी डायट, सूजन और कब्ज से निजात दिलाता है, जिससे आप बेहतर और एक्टिव फील करते हैं। हां, बेहतर परिणाम पाने के लिए आप व्यायाम भी कर सकते हैं।
फ्लैट बेली में आप क्या खा सकते हैं
इस आहार योजना में आप दिनभर में 400 कैलोरी के चार भोजन खाएंगे। हर आहार में मुफा भरपूर मात्रा में होगा। क्योंकि आपके पास आहार लिस्ट है और इसमें प्रोटीन का साइज तय है, इसलिए आपको कैलोरी की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आप 28 आहारों में से अपने लिए नाश्ते, लंच और डिनर और स्नैक्स चुन सकते हैं। अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें आपस में बदल भी सकते हैं। इन आहारों को कैलोरी और पौष्टिक तत्वों के आधार पर बांटा गया है। इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रोल, सोडियम और फाइबर पौषक तत्वों की संतुलित मात्रा होती है।

No comments:
Post a Comment