ग्लिसरीन के कई स्किन के फायदे है गले के दर्द में बहुत ही कारगर दवा है !
अगर आपके गले में दर्द है तो गर्म पानी में ग्लिसरीन मिलाइए और उससे गरारे करिए, दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
ग्लिसरीन के पांच अन्य महत्वपूर्ण फायदे
1. त्वचा की रंगत निखारने के लिए- त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कीजिए। सरीन को गुलाबजल में मिलाकर लगाएं, इससे आपकी त्वचा की रंगत निखरेगी।
2. होंठ को गुलाबी बनाने के लिए- ग्लिसरीन को गुलाबजल और नींबू के रस में मिलाइए। इस घोल को रोज रात में अपने होंठों पर लगाइए और सूख जाने पर धो डालिए। आपके होंठ गुलाब की तरह गुलाबी हो जाएंगे।
3. बालों को मुलायम बनाने के लिए- ग्लिसरीन को पानी में मिलाइए और शैंपू करने के बाद बालों में कंडीशनर की तरह लगाए। इसको लगाने से आपके बाल मुलायम और रेशमी होंगे।
4. फटी एड़ियों से निजाद पाने के लिए- फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए रोज रात को एड़ियों में ग्लिसरीन लगाएं और मोजे पहन लें। पैर मुलायम हो जाएंगे।
5. मुंह के छाले से छुटकारा पाने के लिए- अगर मुंह में छाले हो गए हैं तो ग्लिसरीन को रुई में डूबाकर छालों पर लगाएं। छाले एकदम ठीक हो जाएंगे।

No comments:
Post a Comment