• Breaking News

    Monday, June 27, 2016

    कार में लड़की को कर दिया था प्रपोज, ईशांत ने


    क्रिकेटर इशांत शर्मा की लव स्टोरी का खुलासा उनकी सगाई की खबर के बाद हुआ। वे तीन साल से बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह को डेट कर रहे थे। एक इंटरव्यू में उनकी मंगेतर ने लव स्टोरी और क्रिकेटर वाइफ होने को लेकर कई बातें शेयर कीं। पूरी तैयारी के साथ मिले थे इशांत...

    प्रतिमा सिंह के अनुसार इशांत और वो एक बार कार में घूमने निकले थे। फील्ड पर एग्रेसिव नजर आने वाले इशांत रियल लाइफ में बेहद शर्मीले हैं। वो मुझे प्रपोज करना चाहते थे और इसके लिए उन्हें काफी हिम्मत जुटानी पड़ी। इशांत उस वक्त पूरी तैयारी के साथ आए थे। प्रपोज करते ही उन्होंने मुझे फूल और गिफ्ट भी दिया था।

    इशांत से पहली मीटिंग दिल्ली में हुई थी। वे एक बास्केबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट को मेरी बहन ने ऑर्गनाइज किया था। मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं। वो दुनिया के सबसे रोमांटिक व्यक्ति हैं। लेकिन उनकी लाइफ के इस पहलू से सिर्फ मैं ही वाकिफ हूं। इशांत काफी केयरिंग भी हैं। हमारे बीच खेल के अलावा कई बातें एक जैसी हैं। हम दोनों ही अपनी-अपनी फैमिली में सबसे छोटे हैं। हम अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और वही प्रायोरिटी हैं।

    बड़ी बहन आकांक्षा ने ये रिश्ता तय किया था। वो लव-स्टोरी के बारे में शुरू से जानती थीं। आकांक्षा के अनुसार, ‘मुझे खुशी है कि इशांत-प्रतिमा शादी करने वाले हैं। ये दिसंबर में होगी।’

    यह भी पढ़े जानिए, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कोच अनिल कुंबले का कैसे किया स्वागत!

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप