• Breaking News

    Friday, June 24, 2016

    सोते समय स्मार्टफोन का प्रयोग है खतरनाक, 22 साल की महिला हुई शिकार

    अगर आप रात में सोने से पहले स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। इससे आपकी आंख बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

    लाइव साइंस जर्नल में प्रकाशित हालिया शोध में पाया गया कि अंधेरे में स्मार्टफोन की स्क्रीन पर ज्यादा देर तक देखने से ट्रांजिट स्मार्टफोन ब्लाइंडनेस (स्मार्टफोन के इस्तेमाल से होने वाला अस्थायी अंधापन) की चपेट में आने का खतरा रहता है। 

    ब्रिटिश शोधकर्ताओं के मुताबिक सोने से पहले स्मार्टफोन की स्क्रीन में ज्यादा देर तक निगाह गड़ाए रहने के चलते अस्थायी अंधापन के मामले सामने आए हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन के मुताबिक इस समस्या की पहली शिकार ब्रिटेन की 22 वर्षीय महिला हुई।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप