• Breaking News

    Wednesday, June 29, 2016

    अरे ये क्या, कान में खिला फूल


    आपने सुंदर फूलों को खिलते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी के कान में फूल उगते हुऎ देखा है। आपको सुनकर थोडा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है।  एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि चीन में एक लडकी के कानों में फूल खिलने की चौंकाने वाली बात सामने आई है और डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। इस फूल का नाम डैन्डेलियोन्स है इसके बारे में कहा जाता है कि यह कही भी खिल जाता है। अब तो इस बात का प्रमाण भी मिल गया है। इसे हिंदी में सिंहपर्णी नाम से जाना जाता है। इंडिया के ग्रामीण इलाकों में इसी फूल को कुकरौंधा भी कहते है।

    बीजिंग में एक डॉक्टर गु किंगलोंग के पास 16 महीने की रानरान को कान की परेशानी के लिए लाया गया। तब डॉक्टर ने बच्ची के कान में फूल खिलने की बात बताई। डॉक्टरों ने सर्जरी करके फूल को निकाल दिया है। संभव है कि इस फूल का बीज बच्ची के कान में गिर गया होगा और विकसित फूल बन गया। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। चीन में ही एक महिला के कान से छोटे कीटों का ढेर निकाला गया था।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप