• Breaking News

    Wednesday, June 29, 2016

    तुर्की आतंकवादी हमले में बाल-बाल बचे एक्टर ऋतिक रोशन


    नई दिल्ली। तुर्की में इस्तांबुल के अतातुर्क हवाईअड्डे पर मंगलवार रात हुए बम धमाकों में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बाल-बाल बच गए। धमाके की खबर सुनकर ऋतिक सदमे में है।

    बुधवार सुबह ऋतिक ने ट्वीट किया कि कनेक्ंिटग फ्लाइट छूट जाने के कारण मैं धमाके से पहले एयरपोर्ट पर ही मौजूद था। धमाके की खबर सुनकर मैं सदमे में हूं। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरुरत है। आपको बता दें कि एक के बाद एक तीन धमाकों में 36 लोगों की मौत हो गई और अन्य 60 लोग घायल हो गए।

    तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरीम ने बुधवार को इसके लिए आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को जिम्मेदार ठहराया। बिनाली ने हवाईअड्डे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमलों को तीन आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। उन सभी ने स्वयं को उड़ा दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि लक्ष्य और तरीके को देखकर लगता है कि यह आईएस का किया धरा है।


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप