• Breaking News

    Sunday, July 3, 2016

    अगवा करने के बाद दो लड़कियों से लोगों ने किया गैंगरेप


    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक डांस ग्रुप की दो लड़कियों को कथित रूप से अगवा करने के बाद बंदूक के ज़ोर पर उनके साथ एक दर्जन लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने की ख़बर है।

    आरोपियों में से दो - राज और जितेंद्र - को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि उन्होंने ही वह शो आयोजित किया था, और वे बलात्कारियों में भी शामिल थे।

    25 जून को हुई थी घटना ...
    बताया गया है कि वारदात 25 जून को आगरा के पास एक गांव में हुई, जहां गैंगरेप की शिकार दोनों लड़कियों ने एक अन्य लड़की के साथ किसी निजी समारोह में कार्यक्रम पेश किया था। यह डांस ग्रुप मथुरा से आया था। तीसरी महिला ने पुलिस को बताया कि उस पर हमला इसलिए नहीं किया गया, क्योंकि वह गर्भवती है।

    लड़कियों ने दावा किया कि कार्यक्रम के बीच में ही झगड़ा हो गया था, और उन्हें समारोह से चले जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें मथुरा तक कार में छोड़ देने की पेशकश की। रास्ते में लड़कियों के मुताबिक उन्होंने हथियारबंद लोगों को मोटरसाइकिलों पर अपने पीछे आते देखा।

    लड़कियों के मुताबिक, आयोजकों ने कथित रूप से कार को रोक दिया, और फिर उन पर 10 से 12 लोगों ने हमला कर दिया। दोनों में से एक लड़की ने बताया, "इसके बाद वे हमें एक घर में ले गए, और दो घंटे तक हमारे साथ रेप करते रहे... उन्होंने हमें धमकी भी दी..."

    दोनों लड़कियों ने आगरा पुलिस के पास पहुंचकर बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप