• Breaking News

    Monday, July 4, 2016

    आमिर की भी फिसली जबान, बोले- 'सलमान स्टार, मैं वेटर'


    सलमान खान की रेप पीड़ित महिला की तुलना अपनी थकान से करने वाले बयान पर अब मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सलमान का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था। आमिर ने यह बयान मुंबई में अपनी फिल्म 'दंगल' के पोस्टर रिलीज के मौके पर सलमान की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जबाब में दिया।

    संवाददाताओं ने आमिर से जब यह पूछा कि क्या उन्हें भी लगता है कि सलमान उनसे भी बड़े स्टार हैं तो आमिर ने कहा, 'सलमान जब आते हैं तो लगता है कि सुपरस्टार आ रहा है, मैं आता हूं तो लगता है वेटर आ रहा है।' हालांकि यह कहने के तुरंत बाद आमिर को अपनी जबान फिसलने का अंदेशा हो गया और उन्होंने अपने शब्द चयन पर मांफी मांगी। आमिर ने कहा, ' मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए क्योंकि वेटर बहुत अच्छे लोग होते हैं। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।
    यह भी पढ़े जल्द होगी, एंजेलिना जॉली की जवानी की न्यूड तस्वीरों की नीलामी
    आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' का दूसरा पोस्टर रिलीज किया है। आमिर ने ट्विटर के जरिए ये पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आमिर खान अपनी तीनों फिल्मी बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। 'दंगल' का ये दूसरा पोस्टर है। इससे पहले आमिर ने जो पोस्टर रिलीज किया था उसमें आमिर काफी जवान नजर आ रहे हैं। फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर फोगाट का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी तीनों बेटियों को भी पहलवानी कराने की ठानता है। इस फैसले के लिए उसे समाज और गांव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन वो हार ना मानते हुए अपनी तीनों बेटियों को ट्रेनिंग देता है और ये बेटियां खूब नाम कमाती हैं। फिल्म के लिए आमिर ने अपना वजन 25 किलो तक बढ़ाया था। काफी दिन से आमिर जमकर इस फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं।
    यह भी पढ़े फोर्ड मस्टांग का भारत में इंतजार ख़त्म, 13 जुलाई को होगी लॉन्च

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप