• Breaking News

    Thursday, July 7, 2016

    एड्स से भी ज्यादा खतरनाक बीमारी सेक्स सुपरबग | जानिए क्या है ये


    अभी तक आपने एचआईवी एड्स के बारे में सुना होगा लेकिन माना जा कि एड्स से भी ज्यादा खतरनाक बीमारी सेक्स सुपरबग है। हाल ही में एक नया जानलेवा वायरस सामने आया है जिससे दुनिया भर में हलचल मच गई है। हाल ही में हवाई में सेक्स सुपरबग के दो मामलों के सामने आने से दुनिया भर के डॉक्टर्स चिंता में है। ऎसा माना जा रहा है कि एड्स फैलाने वाले वायरस एचआईवी से भी ज्यादा खतरनाक और जानलेवा है सेक्स सुपरबग का वायरस।

    ऎसा इसीलिए भी क्योंकि सुपरबग के बैक्क्टीरिया एड्स के वायरस से भी अधिक तेजी से फैलते हैं और जल्दी असर दिखाते हैं। इतना ही नहीं, जहां एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति के शरीर को कमजोर होने में वक्त लगता है वहीं, ऎसा माना जा रहा है कि सुपरबग के प्रभाव इससे भी अधिक घातक हो सकते हैं। डॉक्टर्स का तो ये भी मानना है कि सुपरबग वायरस से सेप्टिक शॉक हो सकता है जिससे पीडित व्यक्ति की कुछ ही दिनों में मौत हो सकती है।

    ये भी माना जा रहा है कि सेफ सेक्स से ही सुपरबग वायरस से बचा जा सकता है। सेक्स सुपरबग को गोनोरिया या एचओ 41 नामों से भी पहचाना जाता है। सेक्स सुपरबग वायरस के बारे में सबसे पहले जापान में 2011 में पता चला था। एक सेक्स वर्कर में एचओ41 के लक्षण देखे गए थे। जापान से फैलता हुआ ये वायरस हवाई, कैलीफोर्निया और नॉर्वे तक पहुंच गया।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप