• Breaking News

    Sunday, July 10, 2016

    अमरनाथ से जुडी कुछ रोचक बातों को जानकर दंग रह जाएंगे


    अमरनाथ, यानी बम बम बोले, जी हाँ ऐसे तो सभी जानते है कश्मीर की वादियों में बर्फानी बाबा का राज है, जहां हर करोड़ो भक्त आते है और बर्फानी बाबा के दर्शन करते है। आज हम आपको अमरनाथ से जुड़े अनजाने तथ्य के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे शायद ही आप जानते होंगे।

    अमरनाथ हिन्दी के दो शब्द “अमर” अर्थात “अनश्वर” और “नाथ” अर्थात “भगवान” को जोडने से बनता है। एक पौराणिक कथा अनुसार, जब देवी पार्वती ने भगवान शिव से अमरत्व के रहस्य को प्रकट करने के लिए कहा, जो वे उनसे लंबे समय से छुपा रहे थे। तो, यह रहस्य बताने के लिए भगवान शिव, पार्वती को हिमालय की इस गुफा में ले गए, ताकि उनका यह रहस्य कोई भी ना सुन पाए, और यहीं भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया।

    कहते है अमरनाथ गुफा शिव जी ने इसलिए चुनी ताकी वे पार्वती जी को अदृश्य होने की कहानी सुना सकें, जिसे अमर कथा भी कहा जाता है, और इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जो कोई इन कहानी को सुनेगा वो अमर हो जाएगा, जिस वक़्त शिव जी ने कथा सुनाना शुरू किया वह कोई नहीं था सिवाय कबूतरों के २ अंडे के, जैसे ही कथा शुरू हुई अंडे फुट गए और बच्चे कहानी सुनकर अमर हो गए।

    यह भी पढ़े स‌िर्फ त‌िल नहीं, ये न‌िशान भी बताते हैं आप भाग्यशाली है या नहीं

    अमरनाथ गुफा को ढूंढने वाल कोई और नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म के ब्यक्ति ने कि थी इसके पीछे भी एक कहानी को माना जाता है। इस शख्स का नाम बूता मालिक बताया जाता है, जिसे अमरनाथ के बाहर एक गुरु मिले और उन्होंने उसे एक कोयले से भरा बैग दिया जो उसके घर पहुँचने पर सोने के सिक्खों में तब्दील हो गया। अमरनाथ को आज 5000 साल से भी ऊपर हो गए है।
    यह भी पढ़े अरे ये क्या, कान में खिला फूल

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप