• Breaking News

    Friday, July 1, 2016

    ओबामा की बेटियों के साथ 'उफ्फ मोमेंट!' सब देखते रह गए


    स्पेन के हवाई अड्डे पर मिशेल ओबामा और उनकी बेटियां कदम रखतीं, उससे पहले ही उन्हें 'उफ मोमेंट' से दो-चार होना पड़ गया।
    कई दफा आपके साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी आपने कल्पना भी न की हो। बुधवार को स्पेन के मैड्रिड में अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा और बेटियों मारिया और साशा के साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि जिसने उन्हें देखा, देखता ही रह गया।
    बुधवार को मैड्रिड में तेज हवाएं चल रही थीं, इसका अंदाजा शायद मिशेल और उनकी लड़कियों को नहीं था। 
    हवाई जहाज से मिशेल, मारिया और साशा उतरने को हुईं, तेज हवाओं के चलते उनके कपड़े उड़ने लगे। मिशेल असहज हो गई, उन्हें मर्लिन मुनरो की स्टाइल में अपनी उड़ती हुई गाउन को संभालना पड़ा। मिशेल जब प्लेन से नीचे उतर आईं तब जाकर सहज हो पाईं। 

    इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षक उनकी बेटियां मारिया और साशा लग रही थीं। साशा ने व्हाइट कलर की नेट वाली ड्रेस पहनी थी और दाएं हाथ पर मेहंदी लगा रखी थी। मालिया को हवा बार-बार परेशान कर रही थी, उन्हें लगातार अपने पहने हुए गाउन को उड़ने से बचाना पड़ रहा था।

    इससे पहले मिशेल, मारिया और साशा मोरक्कों की राजकुमारी के साथ थी। दरअसल मिशेल और उनकी बेटियां तीन देशों में लड़कियों का शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए टूर पर हैं। इससे पहले वे मोरक्को में थीं।
    मिशेल ने बेटियों संग मोरक्को की शाही इफ्तार पार्टी का लुत्फ लिया। मोरक्को को राजा मोहम्मद छठें और उनकी पत्नी राजकुमारी लाल्ला सलमा ने उन्हें आमंत्रित किया था।

    सोर्स-डेलीमेल

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप