• Breaking News

    Tuesday, July 5, 2016

    सुल्तान का पाकिस्तान पर जादू सिर चढ़ा, हॉउसफुल हुए शो


    सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'सुल्तान' सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। ईद के मौके पर रिलीज हो रही 'सुल्तान' पाकिस्तान में कमाई के मामले में झंडे गाड़ सकती है। यह दावा और कोई नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के ही ट्रेड गुरु कर रहे हैं। ट्रेडर्स की मानें तो 'सुल्तान' पाकिस्तान की पिछले साल की सबसे हिट फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' को पीछे छोड़ सकती है। वैसे आपको बता दें कि पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान को पाकिस्तान की दो व हॉलीवुड की चार फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। फिल्म वितरक नदीम मंदीवाला के अनुसार, पाकिस्तान में सुल्तान के पहले पांच दिनों के शो की टिकटें पहले से ही बिक चुकी हैं।

    आपको बता दें कि सुल्तान के साथ हॉलीवुड की फाइंडिंग डॉरी, आइस ऐजः कॉलिजन कोर्स, द् लेजेंड ऑफ टारजन, द कीक्रेट्स लाइफ ऑफ पेट्स, व पाकिस्तान की सवाल 'सात सौ करोड़' का और 'ब्लाइंड लव' रिलीज होंगी।

    जियो फिल्म्स के प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर का मानना है कि इस ईद के दौरान 'सुल्तान' सबसे कामयाब फिल्म हो सकती है। 'हमारी नजर इस बात पर है क्या यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई 'जवानी फिर नहीं आनी' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वैसे हमें पूरी उम्मीद है कि सुल्तान कामयाब होगी, क्योंकि सलमान खान की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में बहुत ज्यादा है।' सुल्तान पाकिस्तान के 75 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है। पाकिस्तान में 'सुल्तान' के डिस्ट्रीब्युशन का जिम्मा 'जियो फिल्म्स' ने ले रखा है। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी पाकिस्तान में काफी हिट हुई थी लेकिन उसको 80 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।  वहीं 'सुल्तान' को 'बजरंगी भाईजान' से कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। लेकिन फिर भी ट्रेडर्स का माना है कि सलमान की पाकिस्तान में पॉपुलारिटी के चलते 'सुल्तान' के बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    वैसे आपको बता दें कि पिछले कई सालों से सलमान खान कि फिल्मों ने पाकिस्तान में अच्छी-खासी कमाई की है। 'बजरंगी भाईजान' ने ईद के मौके पर पहले तीन दिनों में 45 मिलियन की कमाई की थी। जबकि 'किक' ने 2014 में 57.8 मिलियन की कमाई की थी। पाकिस्तान के सबसे बड़े सिनेमा चैन 'सिनेपैक्स' का कहना है कि 'सुल्तान' के 350 शो में से 80 प्रतिशत शो पहले ही पांच दिनों के अंदर बुक हो चुके हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप