• Breaking News

    Monday, July 25, 2016

    एक ऐसा गांव जिसका हर आदमी कमाता है 80 लाख रुपए


    गांव का नाम आते ही मन में कच्ची सड़कें, मिट्टी के घर, खेत-खलिहान और किसान दिमाग में आते हैं। लेकिन एक गांव ऐसा भी है, जिसने बड़े बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है और हर साल यहां लोग 80 लाख रुपए की कमाई करते हैं।

    चीन के जियांगयिन शहर के पास हुआझी गांव में रहने वाले लोगों के पास आलीशान बंगला, महंगी कार, अच्छी शिक्षा जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यह चीन का सबसे अमीर कृषि गांव है, जहां आम किसान की तरह ये भी खेती करते हैं। लेकिन इस गांव में रहने वाले सभी 2000 रजिस्टर्ड लोगों की सलाना आमदनी एक लाख यूरो यानी करीब 80 लाख रुपए है।

    यह भी पढ़े समुद्र में हैं कई रहस्यमय जगह .. कहीं UFO तो कहीं है पूरा शहर

    1961 में जब इस गांव की स्थापना हुई तो यहां कृषि की हालत बहुत खराब थी। लेकिन गांव की कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे वू रेनवाओ ने इस गांव की सूरत ही बदल दी। सामूहिक खेती की प्रणाली का नियम बनाए गए, इसके बाद यहां के लोगों का भविष्य बदल गया।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप