• Breaking News

    Saturday, July 23, 2016

    जानिए, गर्भवती होने का सही समय और खानपान


    गर्भावस्था से पूर्व और उसके दौरान भी माँ को अपने शरीर का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाना अतिआवश्यक हो जाता है। माँ का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है। पौष्टिक खाना ही खाएं व जंक फ़ूड से बचें। फल और सब्जियाँ अधिक मात्रा में खाएं।

    गर्भवती होने का सही समय है होता है 20 से 25 साल की उम्र तक। फिर 25 से 30 तक की उम्र में थोड़ी दिक्कते आने लगती है। लेकिन 30 से 35 उम्र में काफी खतरा या झोखिम बढ़ जाता है। 30 के बाद गर्भवती होने से हार्मोनल बदलाब भी आ जाते है जिससे खतरा बढ़ जाता है। जो बच्चेदानी में अंडा बनता है वो पूरी तरह ठीक नहीं होता है।

    यह भी पढ़े मांसाहार खाने वालों को हैं कैंसर का खतरा !

    चालीस के बाद अगर गर्भवती होते है तो कई तरह के हेल्थ रिस्क हो सकते है। जैसे बच्चे में डाउन सिंड्रोम होने का खतरा बढ जाता है। जो कि 30 की उम्र में कम होता है इसमें बच्चा दिमागी और शारीरिक रूप से कमजोर हो सकता है। डॉक्टर्स के अनुसार अगर आप 40 के बाद गर्भवती होते है कुछ टेस्ट होते है जो डाउन सिंड्रोम का पता लगाते है कुछ स्क्रीनिंग टेस्ट भी होते है। 40 के बाद अगर आप गर्भवती होते है तो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। आप जब भी 40 के बाद गर्भवती होना चाहती है तो अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले।


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप