मैसेज एप स्नैपचैट ने एक नया फीचर 'मेमोरी' शुरु किया है जिससे यूजर्स अपनी पुरानी तस्वीरें स्टोर कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से आप अपने पसंदीदा पलों को आप अपने स्मार्टफोन में कैमरे के नीचे सेव कर सकते हैं। स्नेेपचैट ने बताया कि मेमोरी की मदद से आप अपने स्नैप्स से नई स्टोरी बना सकते हैं या फिर कई स्टोरी को जोड़कर बड़ी स्टोरी भी बना सकते हैं।
स्नैपचैट इस वजह से लोकप्रिय है क्योंकि इसमें यूजर्स के मैसेज देखने के बाद ही मैसेज अपने आप गायब हो जाता है। स्नैपचैट ने 'माई आइज ओनली' के नाम से एक टैग भी शुरु किया है जिससे दोस्तों की वो तस्वीरें जिसे आप दूसरों के सामने नहीं लाना चाहते, वो किसी को नहीं दिखेंगी। इस फीचर के बाद स्नैपचैट मुख्यधारा के मैसेजिंग एप जो फेसबुक और गूगल की कंपनियों ने शुरु किया है, उनकी कतार में खड़ा हो गया है। ये एप्स पहले ही अपने यूजर्स को अपनी पुरानी तस्वीरें देखने की सहुलियत देते हैं।
स्नैपचैट ने इस साल 100 मिलियन लोगों के इससे जुड़ने का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि 100 मिलियन लोग स्नैपचैट के माध्यम से वीडियो, टेक्सट मैसेज और तस्वीरें भेजते हैं जो यूजर्स के देखने के बाद तुरंत गायब हो जाते हैं। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक स्नैपचैट पर रोज 10 बिलियन वीडियो देखे जाते हैं।

No comments:
Post a Comment