• Breaking News

    Monday, July 4, 2016

    स्विस बैंकों में ब्लैक मनी में आई कमी, भारतीयों ने निकाले पैसे, 75वें स्थान पर पंहुचा


    स्विस बैंक में धन रखने के मामले में भारत खिसककर 75वें स्थान पर पहुंच गया है। स्विस बैंक में भारत की ओर से 1.2 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 8392 करोड़ रुपये) जमा है। इस सूची में यूके शीर्ष पर है। भारत पिछले साल 61वें स्थान पर था। साल 2007 तक स्विस बैंकों में धन रखने के मामले में भारत शीर्ष 50 देशों में शामिल था।

    इस सूची में ब्रिटेन टॉप पर है। स्विस बैंकों में भारतीयों की ओर से जमा किए गए धन के मामले में 2007 तक भारत टॉप 50 देशों में होता था। स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार स्विस बैंकों में विदेशी ग्राहकों की ओर से जमा किए जाने वाले धन में कमी आई है। यह धन वर्ष 2015 के अंत तक करीब 4 फीसदी घटकर 1,420 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 98 लाख करोड़ रुपए) तक रह था। स्विस नेशनल बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2004 में ब्लैक मनी रखने के मामले में टॉप 50 देशों में शामिल था। लेकिन उसके बाद से भारत की रैंक में काफी गिरावट आती जा रही है। वर्ष 2004 में भारत का नंबर इस सूची में 37वां था। वहीं वर्ष 2007 तक भारत की रैंक टॉप 50 में बनी रही। वर्ष 2015 में रैंक गिरकर 61वें स्थान पर गई थी। केंद्र सरकार की ओर से ब्लैक मनी को जमा करने वालों पर शिकंजा कसने के कारण रैंक गिरती जा रही है और जमा पैसों में काफी कमी आई है।

    इस मुद्दे पर आपकी राय क्या है आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप