• Breaking News

    Monday, October 31, 2016

    इस लड़की ने अकेले 196 देश घूमने का बनाया रिकॉर्ड, खर्च किये 1.32 करोड़

    दुनिया में लड़कियां क्या कुछ नही कर रही है। लेकिन हमारे देश के हालात कुछ और है यहाँ पर लड़कियों को बहुत कम ही आजादी मिलती है। अक्सर कहा जाता है की तुम लड़की हो, अकेले घूमने कैसे जाओगी? अपने भाई को साथ ले जाओ, अपने पिता के साथ चली जाओ...! हमारे समाज में यह सवाल और परामर्श अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। 

    लेकिन, अमरीका की एक लड़की ने सिर्फ 15 महीने में 196 देश घुमकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस यात्रा में 1.32 करोड़ खर्च हुए। 27 वर्षीय 'कैसी डि पिकोल' गर्व से कहती हैं, 'मैंने दुनिया घूमी है'। इस उम्र में भी अगर वो ऐसा कहती हैं तो वो सही कह रही हैं। सफर में कैसी जिन होटलों ठहरीं, उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी डाली। कुछ इको-फ्रेंडली होटलों ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर घोषित करने की भी बात कही। कैसी की योजना है कि वे  पुस्तक लिखेंगी और अपने अनुभव टूरिज्म की पढ़ाई कर रहे छात्रों संग बांटेंगी। 

    यह भी पढ़े - अनोखा रिवाज:  यहां होती है पिता और बेटी की शादी

    कैसी ने जुलाई 2015 से अपना सफर शुरू किया। इसके लिए उन्होंने 180 देशों के लिए हवाई टिकट बुक की, उन्हें 254 फ्लाइट्स पकडऩी पड़ी। हालांकि उन्होंने 45 दिन में दुनिया घूमने की ठानी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस पूरे सफर में कैसी के 1.32 करोड़ रुपए खर्च हुए।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप