• Breaking News

    Thursday, December 22, 2016

    चेहरे के अनचाहे तिल को हटाने के उपाय

    लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। चेहरे पर मौजूद छोटा-सा तिल तो खूबसूरती को और बड़ा देता है लेकिन अगर ये तिल त्वचा पर ढेरो की तादाद में हो जाएं तो चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती है। तिल कई रंगों और आकार के होते है। ऐसे में लड़कियां तिल को हटाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती है लेकिन इनके कई तरह के नुकसान भी होते है। ऐसे में आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी चेहरे से तिल का नामोनिशान हटा सकती है। 
     
    1. फूलगोभी - फूलगोभी न सिर्फ खाने में बल्कि तिल को साफ करने में भी काफी कारगर होती है। इसका रस निकाल कर रोजाना तिल वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में असर दिखाई देने  लगेगा। 
    2. हरा धनिया - धनिए की पत्तियों का पेस्ट बनाकर तिल पर लगाए। तिल हमेशा के लिए गायब हो जाएगा। 
    3. लहसुन - लहसुन का पेस्ट बनाकर रोज रात को तिल पर लगाए। इसके ऊपर बैंडेज लगा कर छोड़ दें। फिर सुबह उठकर त्वचा को गर्म पानी से धो लें। 

    4.कस्टर ऑयल - घर पर कस्टर ऑयल से मसाज करने पर भी तिल को मिटाने में काफी राहत मिलती है। इससे तिल हमेशा के लिए गायब हो जाता है।
    5. सिरका - त्वचा को गर्म पानी से धो कर रूई की मदद से सिरके को तिल वाली जगह पर लगाए। फिर 10 मिनट के बाद  त्वचा को गर्म पानी से धो लें।
    6. शहद और सुरजमुखी के बीजों का तेल - शहद और सुरजमुखी बीजों के तेल को मिक्स करके रोज 5 मिनट के लिए तिल पर लगा कर रगड़े। इससे ना सिर्फ त्‍वचा चमक उठेगी बल्कि तिल भी गायब  हो जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप