बिहार की राजधानी में शनिवार को एक नवजात बच्चे के जन्म का मामला लोगों के बीच कौतूलह का विषय बना रहा। यहां के पालीगंज हॉस्पिटल में एक महिला ने एक एलियन के जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। महिला पालीगंज के आजिम नगर कालोनी की रहने वाली है। सुबह आठ बजे बच्चे का जन्म होने के बाद हॉस्पिटल का स्टाफ हैरान रह गया। स्थानीय लोगों को जब घटना के बारे में पता चला, तो वे भी बच्चे को देखने के लिए जुटने लगे।
बताया जा रहा है कि बच्चे शारीरिक आंगों जैसे आंख, नाक, कान और हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाए थे। उसे देखकर बच्चे की मां डर गई। हालांकि, इसके बाद उसने कुछ देर के लिए उसे अपनी गोद में रखा। डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। वहीं, एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।

No comments:
Post a Comment