• Breaking News

    Saturday, January 21, 2017

    स्किन अौर बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ पिंपल्स भी दूर करता है ये एक कैप्सूल।

    विटामिन शरीर की बीमारियों को दूर करने में सहायक होते है। विटामिन ई भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है। यह बहुत चीजों जैसे हरा साग, पत्तेदार सब्जियां, रोस्टेड मेवे, शकरगंदी, शलगम, अंडा, आम, ब्रोकली, वीट, ग्रेन्स, बीन्स, आदि में पाया जाता है। मार्कीट में मिलने वाले सभी स्किन प्रॉडक्ट्स में विटामिन E की मात्रा होती है क्योंकि यह स्किन अौर बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स, पिंपल्स के दाग-धब्बे दूर कर ड्राय स्किन से छुटाकारा दिलाता है। 

    • झुर्रियों से आजादी - आखों के आस-पास की स्किन काफी नाजुक होती है। इसलिए यहां पर झुर्रियां जल्दी हो जाती है। आप बादाम के तेल की 5-6 बूंदे लेकर इसमें 1 कैप्सूल विटामिन ई का मिलाएं और सोने से पहले अपनी आंखों के आस-पास वाली स्किन पर मसाज करें। विटामिन ई में एंटी एजिंग गुण पाए जाते है,जिससे इसके इस्तेमाल से त्वचा पर ग्लो आता है।
    • दाग-धब्बों को करें दूर - विटामिन ई चेहरे के दाग धब्बे धीरे-धीरे बिल्कुल खत्म कर देता है। इसका एक कैप्सूल लेकर उसे तोड़कर सारा तेल निकालकर अपने चेहरे पर सारी रात लगाकर रखने से चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है।
    • बालों को बढ़ने में करे मदद - विटामिन ई बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आप इसे सोने से पहले अपने बालों के स्कैलप पर अच्छी तरह लगाएं और सुबह धो लें। इससे बाल लंबे, काले अौर घने होगें।
    • नाखूनों को बनाए सॉफ्ट - यदि आप अपनी रेग्युलर क्रीम के साथ इसको मिलाकर अपने नाखूनों की मालिश करते है तो आपके नाखून और क्यूटिकल्स बिल्कुल नर्म हो जाएगें।
    • स्ट्रैच मार्क्स - प्रैग्नेंंसी के दौरान आपकी स्किन को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। इसी दौरान स्ट्रैच मार्क्स हो जाते है और इनसे छुटकारा पाने के लिए 2 विटामिन ई कैप्सूल्स का ऑयल और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इस मिक्सचर को अपने प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं और स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।



    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप