• Breaking News

    Saturday, January 14, 2017

    ये लोग बनाते है अजीबो गरीब रिकॉर्ड, दुनिया है इनकी दीवानी।

    दुनिया में रिकॉर्ड बनाने वालों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग गिनीज बुक, लिमका बुक जैसी और भी कई तरह की बुक्स में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा चुके हैं। इसके लिए तो कई लोग इतने दीवाने हैं कि न जाने किस-किस तरह के अजीबो-गरीब काम करते हैं। हम आज ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं जो सबसे अलग हैं। 

    1. थॉमस लेके - इनके नाम सबसे ज्यादा उम्र के विंग वॉकर होने का रिकॉर्ड दर्ज है। 2013 में उन्होंने 93 साल की उम्र में प्लेन के ऊपरी हिस्से पर खड़े होकर यूके, नार्थ आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसी जगहों की सैर की। इसी हैरतअंगेज कारनामें के कारण उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। 

    2. फिन केहेलेर - फिन के नाम 10 सैकेंड में 43 घोंघे चेहरे पर लगा कर 11 साल की उम्र में ही अपने नाम यह रिकॉर्ड कर लिया था। फिन का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। 

    3. जैकी बीब्बी - 2009 में जैकी ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा करवाया था। उन्होंने 10 सैकेंड में 11 सांप को अपने मुंह में पकड़ कर रखा था। 

    4.जॉन इवेन्स - इनके नाम 159.6 किलोग्राम की कार अपने सिर पर उठाने का रिकॉर्ड है। 

    5. दिनेश उपाध्याय - भारत के मुबंई में रहने वाले दिनेश ने 208 कांटों को मुंह में रखकर बैलेंस बनाया था। इस अजीबोगरीब कारनामे के कारण इनका नाम गिनीज बुक में दर्द किया गया था। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप