• Breaking News

    Thursday, January 26, 2017

    घर के कोनों पर मकडियों ने कर रखा है राज, ऐसे पाएं छुटकारा

    साफ और खूबसूरत घर पाने का सपना हर किसी का होता है। फर्श की सफाई करने से घर साफ नहीं होता। इसके लिए हर कोने की सफाई का खास ख्याल रखना पड़ता है। घर में छोटे-छोटे कीड़े मकौडे जैसे चीटिंया,कीडें या मकडियां आम देखने को मिल जाती हैं। यह वैसे तो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन दीवारों पर लगे जाले घर की गंदा कर देते हैं। बार-बार सफाई करने के बाद दोबारा मकडियां वापिस आ जाती हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से मकड़ियां भाग जाएगी और सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगा। 

    1. सबसे पहले इस बात की जांच कर लें कि दीवारें के कौन-कौन से कोने पर जाले लगे हुए हैं। पहले जालों को हटाएं,इससे मकड़ियां भाग जाएगी।
    2. हफ्ते में एक बार घर के कोनों की सफाई जरूर करें। कई बार दीवारोेें के कोनों पर मकड़ियां छोटे-छोटे जाले बना देती हैं जो देखने में बहुत गंदे लगते हैं।
    3. दीवारों के बीज पड़ी हुई छोटी-छोटी दरारों के बीज मकड़ियां आसानी से छिप जाती हैं। इन दरारों को भर कर भी मकड़ियों को भगाया जा सकता है। 
    4. कीडे मकौडों का भगाने में सिरका बेहद असरदार होता है। सिरके में कपड़े को भिगोकर उन जगहों पर लगा दें जहां मकड़ियां आती हैं। इससे छोटे-छोटे कीड़े भाग जाते हैं और कोई नुकसान भी नहीं होता। 
    5. मकडियों को भगाने के लिए बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्प्रे बोतल में पानी और बेकिंग सोड़े को डालकर मिक्स कर लें। इससे स्प्रे करने से मकड़ियां भाग जाती हैं। 
    6. नींबू के तेल के छिड़काव से भी मकड़ियां भाग जाती हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप