• Breaking News

    Wednesday, January 25, 2017

    ऐश्वर्या ने फेमिना मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट।

    ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। मिस वर्ड से लेकर मां बनने तक ऐश्वर्या की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई बल्कि वो पहले से भी और सुंदर दिखने लगी हैं। अपने स्टाइलिश अंदाज से वह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। समय के साथ-साथ ऐश्वर्या की खूबसूरती बढ़ रही है। यह हम नहीं उनका लेटेस्ट फोटोशूट कह रहा है। 
    हाल में ऐश्वर्या ने फेमिना मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। वह फेमिना के फरवरी इश्यू की कवर गर्ल है। उन्होंने कोजी फर आऊटफिट्स पहने हुए है। फोटोशूट में ऐश्वर्या का आईमेकअप बहुत ही खूबसूरत है। उनकी आंखों को देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाए। उन्होंने ध्रुव कपूर द्वारा डिजाइन किया फॉफर जैकेट वियर किया, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही है। 

    मेकअप आर्टिस्ट आस्था शर्मा ने उनका मेकअप किया। इसके अलावा उन्होंने एक ब्लैक कलर का आऊटफिट कैरी किया था, जिसके साथ उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े हुए थे। फोटोशूट में ऐश्वर्या के कई अलग-अलग अंदाज देखने को मिलें। ऐश्वर्या को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 43 की होगी। वह अपनी उम्र से काफी कम दिखाई दे रही थी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप