• Breaking News

    Sunday, January 15, 2017

    यहां पहली बार पीरियड आने पर करवाते है केले के पेड़ से शादी।

    भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब परंपराएं चलती आ रही है जिनका आप अंदाजा भी नई लगा सकते। जिनका पालन सदियों से किया जाता रहा है। ऐसी ही एक परंपरा असम के बंगाईगाँव जिले के सोलमारी में मनाई जाती है। यहां जब पहली बार किसी लड़की को पीरियड्स आते हैं तो जश्न मनाया जाता है। आज भी इस परंपरा को जारी रखा गया है।

    यहां जब लड़की को पहली बार पीरियड आता है तो उसके माता-पिता उसकी शादी केले के पेड़ से करवा देते हैं। इस अनोखी शादी को तोलिनी ब्याह कहा जाता है। यह शादी तब की जाती है जब लड़की अपनी किशोरावस्था में कदम रखती है। उसके बाद जब पहला पीरियड आता है।

    यह तोलिनी ब्याह पीरियड के पहले दिन ही किया जाता है। उसके बाद लड़की को ऐसे कमरे में रहना होता है जहां सूरज की रोशनी न पड़ें। इतना ही नहीं उसे पका हुआ खाना देने की अनुमति नहीं है। उसे केवल कच्चा दूध, फल खाने को दिए जाते हैं। पीरियड्स के दौरान उसे जमीन पर सोना होता है और वह किसी का चेहरा तक नहीं देख सकती है।
    अनोखा रिवाज:  यहां होती है पिता और बेटी की शादी

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप