• Breaking News

    Monday, January 23, 2017

    दुनिया की इन जगहों पर खुल कर सकते हैं रोमांस

    प्यार और रोमांस के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है पार्टनर के साथ समय बिताना। अपने काम-काज से थोडी ब्रेक लेकर जीवन साथी के साथ प्यार के कुछ लम्हें बिता कर आप पूरी उम्र के लिए प्यार बटोर सकते हैं। दुनिया में देश और विदेश में ऐसी बहुत-सी जगहेें जहां पर आप जीवन साथी के साथ बोरिंग लाइफ से हट कर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बिता रहे हैं जो रोमांस और घूमने फिरने के लिए बहुत अच्छी हैं। 

    1.वेरोना, इटली - यह जगह पर्यटकों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केन्द्र रही है। शेक्सपियर ने रोमियो और जूलियट की फेमस लव स्टोरी को लिख कर भी इस जगह को विश्व में मशहूर कर दिया। इस प्रेमी जोडे की जिंदगी से जुडी घटनाएं इसी शहर में हुई मानी जाती है। इसके अलावा यहां की खूबसूरती भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।
    2.आगरा,भारत - दुनिया के अजूबों में शामिल ताज महल का नाम भी रोमांटिक जगह में आता है। प्याक की निशानी कहे जाने वाले आगरा शहर में भी हजारों की तादाद में लोग घूमने के लिए आते हैं। 
    3.पेरिस, फ्रांस - पेरिस में एलफिन टॉवर जार्दिन द लग्जमबर्ग और लग्जमबर्ग गार्डन रोमांटिक जगहें हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। पैरिस की खूबसूरत को देखते हुए कई कवियों ने यहां पर रोमांटिक कविताएं भी लिखी हैं। 
    4.अल्हाम्ब्रा, ग्रेनाडा, स्पेन - स्पेन में बनी यह इमारत मुस्लिम शासकों की बनाई हुई बताई जाती है। इसको  अल्हाम्ब्रा यूनेस्को हेरिटेज में शामिल किया गया है। इस ईमारत की खूबसूरती हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। यहां पर घूमने के लिए पहले टिकट बुक करवानी जरूरी है। 
    5. बुर्बो स्ट्रीट, न्यू ओरलियन्स, यूएसए - इस जगह पर कल्चरल हब, बार, रेस्त्रां, स्ट्रिप क्लब, नाइटक्लब जैसी बहुत-सी जगहें हैं जो खास रोमांस के लिए बनाई गई हैं। यहांं पर बुर्बो एक ऐतिहासिक सडक है, यहां पर पर्यटक भारी तादाद में यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यह जगह रोमांस के लिए बहुत फेमस है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप