![]() |
| 17-may-ka-rashifal |
गणेशजी कहते हैं कि आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे।
2. वृष (Taurus)
गणेशजी कहते हैं कि विदेश में रहनेवाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे।
3. मिथुन(Gemini)
आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें, ऐसा गणेशजी आपको सूचना देते हैं। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें।
4. कर्क (Cancer)
गणेशजी कहते हैं कि बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायिकों के लिए आजका दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा।
5. सिंह (Leo)
गणेशजी कहते हैं कि आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी।
6. कन्या (Virgo)
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। धनहानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा।
7. तुला (Libra)
आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे।
8. वृश्चिक (Scorpio)
कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे।
9. धनु (Sagittarius)
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। निरर्थक व्यय होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं।
10. मकर (Capricorn)
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी सानुकूल परिस्थिति रहेगी।
11. कुंभ (Aquarius)
धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जमीनदारी न लेने की सूचना गणेशजी देते हैं। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा।
12. मीन (Pisces)
मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। बड़ों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं।
- ये चीजें भूलकर भी न रखे अपने घर में, हो सकता है बड़ा नुकसान।

No comments:
Post a Comment