![]() |
| 21 मई को इस तरह होंगे आपके सितारे, इनको ध्यान में रखकर कार्य करें। |
1. मेष (Aries)
धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। खर्च बढ़ेगा। लुभावने ऑफरों में न पड़ें उसका ध्यान रखें। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगे जाने की संभावना है। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा।2. वृष (Taurus)
आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास -पर्यटन का योग है। आज विशेषरूप से महिला वर्ग से लाभ होगा।
3. मिथुन(Gemini)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा। और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।
4. कर्क (Cancer)
शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन से आनंद होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेंगे।
5. सिंह (Leo)
स्वास्थ्य के कारण दवाईयों पर खर्च करना पड़ेगा। क्रोध और वाणी को वश में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे।
6. कन्या (Virgo)
स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्यजीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। नए वस्त्रालंकारों की खरीदारी करेंगे तथा पहनने का अवसर भी आएगा।
7. तुला (Libra)
आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
8. वृश्चिक (Scorpio)
सार्वजनिक जीवन में अपमानित होना पड़ सकता है। धन की हानि होगी। स्त्रीवर्ग से कोई हानि पहुंचेगी। नदी, तालाब तथा समुद्र जैसे जलाशयों से संभलकर रहें।
9. धनु (Sagittarius)
व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
10. मकर (Capricorn)
तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी। वाणी पर संयम नहीं होगा और वादविवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है।
11. कुंभ (Aquarius)
राशिफल: 21 मई नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। निर्धारित कार्य सफल होंगे।
12. मीन (Pisces)
नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे।
- क्या आप जानते है, सर्प और कलश मकान की नींव में क्यों गाड़ा जाता है?

No comments:
Post a Comment