• Breaking News

    Wednesday, May 24, 2017

    कैसा होगा आज का दिन (राशिफल - 24 मई, बुधवार)

    24-may-ka-rashifal
    1. मेष (Aries)  
    गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा।

    2. वृष (Taurus)  
    आज के दिन गणेशजी आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह देते हैं। आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला साबित होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं। परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी।

    4. कर्क (Cancer) 
    गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें।

    7. तुला (Libra)  
    आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन संबंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लता का अनुभव होगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    गणेशजी आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें।

    10. मकर (Capricorn)  
    गणेशजी बताते हैं कि आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे।

    12. मीन (Pisces)
    गणेशजी आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आंख का ध्यान रखें।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप