• Breaking News

    Monday, May 29, 2017

    कैसा होगा आज का दिन (राशिफल - 29 मई, सोमवार)

    1. मेष (Aries)  
    आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।

    2. वृष (Taurus)  
    आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आज आपके धन की आय और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। बोलते समय शब्दों पर ध्यान रखिएगा। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता हुआ दिखेगा। खर्च पर अंकुश रखिएगा।

    5. सिंह (Leo)  
    आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा मिलेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा।

    ये चीजें भूलकर भी न रखे अपने घर में, हो सकता है बड़ा नुकसान।

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    गणेशजी आज आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा।

    10. मकर (Capricorn)  
    आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    गणेशजी की कृपा से आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें।

    12. मीन (Pisces)
    गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रिय पात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप