• Breaking News

    Friday, May 26, 2017

    ग्लिसरीन और गुलाब जल की सहायता से ऐसे हटाये चेहरे पर पड़े दागों को !

      
    Glycerin-or-gulaab-jl-ki-shayta-se-ase-htaye-chehare-par-pde-daago-ko
    ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाकर त्वचा की खूबसूरती और रौनक को बरकरार रख सकते है
     सर्दियों के मौसम मे हर कोर्इ चाहता है कि उसकी त्वचा सुंदर अौर चमकीली हो। पर सर्दी अाते ही त्वचा की खूबसूरती और रौनक को छीन लेती है। एेसे में अाप चाहें तो ग्लिसरीन को चेहरे पर लगा सकते है या फिर किसी फेस पैक या फेस मास्क में मिलाकर इसका उपयोग कर सकते हैं। आज आपको ग्लिसरीन से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    - मॉइस्चराइजर:-
    अगर अापकी त्वचा पर ज्यादा ठंड में रूखापन अाता हो जा फिर दांग-धब्बें पड़ते हो तो उन्हें हटाने के लिए ग्लिसरीन का मॉइस्चराजर बहुत फायदेमंद रहेगा। ग्लिसरीन में कई औषधीय गुण है जिससे अापकी त्वचा मुलायम और अधिक नम दिखाई देने लगेगी। इसे अाप ग्लिसरीन में एक कॉटन के साथ डुबोकर त्वचा पर लगा सकती है।

    - त्वचा संबंधी समस्याएं:-
    ग्लिसरीन के उपयोग से त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याएं दूर होंती है। इसीलिए इसका  उपयोग रूखी व खराब त्वचा के लिए बनाई जानी वाली दवाइयों और क्रीम में होता है।

    - त्वचा को पोषण:-
    ग्लिसरीन त्वचा में पानी की मात्रा को संतुलित बनाये रखने और पोषण देने में सहायता करती है इसी लिए इसे कास्मेटिक्स में उपयोग किया जाता है। आप इसे फेस पैक, फेस मास्क व मॉइस्चराइजर में मिलाकर काम में ले सकते है।

    - त्वचा की सफार्इ:-
    ग्लिसरीन को त्वचा पर लगाने के लिए गुलाब जल में मिलाकर उपयोग करने से धूल और गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसे अापको रात को सोते समय लगाना चाहिए।

    - दाग-धब्बे:-
     ग्लिसरीन अापकी त्वचा के दाग-धब्बे और मुहांसों को कम करने में सहायता करती है। इसे दाग और मुहांसे वाली जगह पर लगा कर रगड़ने से धीरे-धीरे निशान कम हो जाते है। इसके उपयोग से अाप सुंदर और आकर्षक दिखाई दे सकते हैं।

    ऑयली स्किन की समस्या दूर करें केवल एक फेसपैक से।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप