• Breaking News

    Thursday, May 18, 2017

    अपना दिन अच्छा चाहते है तो सुबह उठकर न करें ये काम।

    apna-din-acha-chahte-hai-to-subah-kare-ye-5-kam
    apna-din-acha-chahte-hai-to-subah-kare-ye-5-kam
    दिन की शुरुआत सुबह से ही होती है और अगर आपकी सुबह अच्छी होगी तो आपका पूरा दिन भी अच्छा जाता है। लेकिन कई लोग सुबह की शुरुआत ही गलत तरीकों से करते हैं, जैसे सुबह उठते ही चाय पीना,  फोन चलाना आदि। जिस कारण उनका पूरा दिन खराब हो जाता है। सुबह उठते ही इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

    1.देर से उठना
    दिन की शुरुआत की सबसे बड़ी गलती है देर से उठना। देर से उठने पर आप ना सिर्फ दफ्तर के लिए लेट हो जाते है बल्कि आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ता हैं।

    2.फोन पर मैसेज चैक करना
    apna-din-acha-chahte-hai-to-subah-kare-ye-5-kam
    कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपने फोन पर ई-मेल या मैैसेज देखते है, जिसकी वजह से न सिर्फ दिन की शुरुआत बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। उठने के बाद व्यायाम करने की अच्छी आदत डालनी चाहिए।

    3.चाय और कॉफी
    सुबह के वक्त कॉफी और चाय न पीएं क्योंकि इसे पीने से कॉर्टीसोल हार्मोन का लेवल शरीर में बढ़ जाता है। हमेशा सुबह उठकर नींबू का रस और पानी पीना चाहिए और उसके बाद ही चाय या फिर ग्रीन टी के सेवन करें।

    4.नाश्ता न करना
    सुबह का नाश्ता नहीं करने से मोटापा, डायबिटीज और शरीर में कमजोरी आती है। सुबह के समय ब्लड शुगर का स्तर कम होता है क्योंकि रात के खाने और नाश्ते के बीच लंबा समय होता है। अगर उठने के आधे घंटे के बीच कुछ नहीं खाते तो स्तर गिर जाता है और हम सुस्त हो जाते है। हमेशा नाशते में हेल्दी चीजें खानी चाहिए जैसे दूध, कार्नफ्लैक्स, फल और जूस।

    5.दिन की योजना न बनाना
    एक दिन पहले ही अगली सुबह की तैयारी कर लें जैसे दफ्तर के लिए कपड़े तैयार करना और रात में ही नाश्ते की तैयारी। इससे आपकी सुबह ज्यादा सुकूनभरी होगी और दिन की अच्छी शुरुआत होगी।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप