• Breaking News

    Wednesday, May 24, 2017

    शरीर के इन अंगो पर छिपकली गिरना, आपके लिए हो सकता है फायदेमंद।

    body-par-chipkali-girna-ho-sakta-hai-faydemand
    घर की दीवारों पर छिपकली को हर कोई जानता होगा। यह सबके होश उड़ाने के लिए काफी होती है। खासतौर पर लड़कियां तो छिपकली से इतना डरती हैं कि इसकी मौजूदगी से कमरा और काम ही छोड़ देती हैं। ऐसी डरावनी छिपकली अगर शरीर पर गिर जाए, तो एक तरफ मन खराब हो जाता है और दूसरी तरफ शगुन अपशगुन का विचार डराने लगता है।

    ज्योतिष शास्त्र में शरीर के किसी भी हिस्से पर छिपकली गिरने की हर संभावित स्थिति के प्रभाव का वर्णन मिलता है। मजे की बात यह है कि छिपकली का शरीर पर गिरना सिर्फ अशुभ नहीं होता, कभी-कभी यह शुभ फलदायी भी होता है।

    छिपकली के शरीर पर गिरने के शुभ परिणामों पर नजर डालते हैं। 

    1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि छिपकली व्यक्ति के सिर पर गिरती है, तो उसके लिए लाभ की स्थिति बनती है।
    2. ललाट पर छिपकली गिरने से अपने प्रिय व्यक्ति को देखने, उससे मिलने का संयोग बनता है। 
    3. दोनों भौंहों के बीच अगर छिपकली गिरे, तो शासकीय अधिकारियों के साथ संबंध सुधरते हैं। 
    4. गर्दन पर छिपकली गिरना शत्रुओं का नाश करता है।
    5. बाएं कान पर छिपकली गिरने से लाभ होता है, तो दाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु में वृद्धि होती है।
    6. आंखों पर छिपकली गिरने पर घर में धनवृद्धि होती है। 
    7. दाएं हाथ पर छिपकली गिरने पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। 
    8. पेट पर छिपकली गिरने पर आभूषण की प्राप्ति होती है। 
    9. जांघ पर छिपकली गिरने पर कल्याण होता है। 
    10. ठोड़ी पर छिपकली गिरने पर शुभ संवाद होता है।
    11. हाथ पर छिपकली का गिरना नए वस्त्र मिलने की स्थिति बनाता है। 
    12. कंधे पर छिपकली गिरने पर विवाद में विजय मिलती है। 
    13. नाभि पर छिपकली गिरना धन लाभ कराता है। 
    14. कमर पर छिपकली गिरने पर घर में नया वाहन आता है। 
    15. हृदय पर छिपकली का गिरना धन दिलाता है, तो मुख पर छिपकली गिरना स्वादिष्ट भोजन दिलाता है।
    अब छिपकली के शरीर पर गिरने के अशुभ परिणामों पर नजर डालते हैं। 

    1. छिपकली उपर वाले होंठ पर गिरती है तो धन का नुकसान होता है। 
    2. नाक पर छिपकली गिरने से पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। 
    3. बाईं भुजा पर गिरी छिपकली शासकीय कार्यों में बाधा का संकेत करती है। 
    4. सीने पर गिरी छिपकली घर में दुख लाती है। 
    5. पीठ पर छिपकली गिरना मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। 
    6. दाईं कलाई पर छिपकली गिरने से धन हानि होती है। तो बाई कलाई पर इसका स्पर्श बदनामी करवाता है।
    7. सिर या बालों पर छिपकली गिरना सबसे ज्यादा घातक माना जाता है। यह शारीरिक कष्ट या दुर्घटना को आमंत्रण देता है। 
    8. बाएं पैर पर छिपकली गिरना हानि और दाएं पैर पर छिपकली गिरना घर में क्लेशकारी होता है।

    ये चीजें भूलकर भी न रखे अपने घर में, हो सकता है बड़ा नुकसान।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप