![]() |
| गुलकंद का रोजाना सेवन करने से चेहरे पर भी गुलाब सा ही निखार आ जाता है। सुबह शाम दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है। इससे गुस्सा भी नहीं आता। |
1. पेट की गर्मी
गर्मी में पेट खराब होने की समस्याएं अधिक होती हैं। एेसे में यदि गुलकंद का रोज सेवन किया जाए तो पेट बिल्कुल ठीक रहता है। क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और ये पेट में गर्मी नहीं पड़ने देता। आप इसका सेवन बच्चों को भी करवा सकते हैं। गुलकंद खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है। रोजाना इसके सेवन से लू और तपती गर्मी के कारण होने वाली सेहत संबंधी दिक्कतों से बचा जा सकता है।
2. मुंह के छाले
कुछ लोगों के गर्मी में मुंह में बहुत जल्दी छाले होने लगते हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है।
3. खून को साफ करे
गुलकंद शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर खून को साफ करता है और शरीर से आनेवाली बदबू को भी दूर करता है गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना आने की समस्या में भी गुलकंद फायदेमंद है।
4. आंखों के लिए वरदान
गर्मी के मौसम में आंखों में जलन होना आम बात है। आंखों को ठंड़क पहुंचाने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलंकद का सेवन जरूर करें। इससे शरीर की थकान भी दूर हो जाती है।
5. कब्ज का काल
पेट से जुडी परेशानियां कब्ज या गैस है तो गुलकंद खाने से फायदा मिलता है। इससे खाना भी आसानी से पचना शुरू हो जाता है। जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है।
- पैरों में आती है सूजन तो हो जाइये सावधान, हो सकती है कई बीमारियां।



No comments:
Post a Comment