• Breaking News

    Tuesday, May 16, 2017

    लू से बचाने के लिए अपने बच्चों को जरूर पिलायें ये 5 चीजें।

    garmi-se-bachayege-ye-5-drinks
    garmi-se-bachayege-ye-5-drinks
    गर्मी के मौसम में खुद के स्वास्थ्य के साथ अपने बच्चो के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरुरी होता है। इस मौसम में शरीर को ठंड़ा रखने के लिए कुछ खास तरह के ड्रिंक लेने चाहिए ताकि गर्म हवाओं से (लू ) से बचा जा सके। छोटे बच्चे बहुत ही नाजुक होते है और वे गर्मी की चपेट में जल्दी आ जाते है। एेसे में आज हम आपको कुछ एेसे ड्रिंक बता रहे हैं जिन्हें बेबी को देकर उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है।

    1. नारियल पानी
    नारियल के पानी में बहुत से मिनरल्स होते हैं जो बीमारियोें से लड़ने में मददगार है। बच्चों को पानी का जगह दिन में 2 बार नारियल का पानी जरूर पिलाएं।

    2. दाल का पानी
    6 महीने बाद आप अपने शिशु को दाल का पानी भी दे सकती हैं। इससे बेबी को पूरा प्रोटीन मिलेगा जिससे उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और वो कम बीमार होगा।

    3. लस्सी
    दही शरीर को ठंड़क देने का काम करता है। दही की लस्सी गर्मी में बच्चे के लिए सबसे बैस्ट है। शाम के समय इसे न पिलाएं। बच्चे अगर लस्सी न पीना चाहें तो इसमें फ्लेवर और रूहअफ्जा डालकर भी पिला सकते हैं।

    4. मौसम्बी या संतरे का जूस
    गर्मी में बच्चे को दोपहर के समय  संतरे या मौसम्बी का जूस बहुत ही फायदा करता है। इससे शरीर को काफी ठंडक पहुंचती है। लेकिन जूस अगर घर पर निकाला गया हो तो अच्छा है।

    5. पानी
    छोटे बच्चे को गर्मी न लगे और वह पूरी तरह से हाइड्रेटेड रहें इसके लिए आप बच्चे को अधिक से अधिक पानी पिलाएं  आप चाहे तो उसे दिन में दो बार शिकंजी भी पिला सकती हैं। लेकिन बच्चे की आयु 6 महीने से अधिक की होनी चाहिए।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप