• Breaking News

    Wednesday, May 17, 2017

    गर्मियों में जरूर पिये गोंद कतीरा, मिलेंगे अनगिनत फायदे।

    मई के इस महीने में बहुत तेज गर्मीयां पड़ रही है। लोगों को चिलचिलाती धूप ने परेशान कर रखा है। यदि हम इस मौसम में कुछ एेसा खाएं कि हमारे शरीर को अंदर से ठंडक मिले तो हम गर्मी के होने वाले दुष्प्रभावों से बच जाएंगे। ऐसे में गोंद कतीरा एक एेसा आहार है जिसकी तासीर ठंडी है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है, जो हमारे शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत दिलवाने में मदद करता है। सर्दी में इसका सेवन उचित नहीं माना जाता।

    1. कमजोरी और थकान 
    हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में गोंद-कतीरा और मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान में लाभ मिलता है। इसे प्रयोग में लाने से पहले रातभर पानी में भिगो लेना चाहिए।

    2. स्त्री रोगों मे लाभदायक
    अक्सर औरतों को डिलीवरी के बाद काफी कमजोरी हो जाती है और पीरियड्स की गड़बड़ी, ल्यूकोरिया या शारीरिक अनियमितता जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इन सबको गोंद-कतीरे वाला दूध कुछ ही दिनों में ठीक कर देता है।

    - खाली पेट खाएं शहद और लहसुन, मिलेंगे लाजवाब फायदे।

    3. जलन से राहत
    अगर हाथ-पैरों में जलन की समस्या हो तो 2 चम्मच कतीरा को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह इसमें शक्कर मिला कर खाएं तो धीरे-धीरे जलन ठीक होे जाती है।

    4. टांसिल से राहत
    गले के टांसिल की समस्या में 2 भाग कतीरा बारीक पीसकर धनिए के पत्तों के रस में मिलाकर रोजाना गले पर लेप करने से आराम मिलता है।इसके साथ गोंद-कतीरे को भिगोकर भी सेवन करें।

    5. लू से बचाव
    तपती गर्मी में घर से बाहर जाने से लू लगने का डर रहता है इसलिए अगर गर्मी ज्यादा महसूस हो तो गूंद कतीरा सुबह और शाम दूध या शर्बत में मिला कर पीना चाहिए।

    इन सबके अलावा गोंद कतीरा खाने से माइग्रेन,गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी जैसी समस्याएं भी ठीक हो जाती है। ये खून की कमी दूर करता है और इसके साथ ही पसीने की समस्या को भी कम करता है।

    - मोटापा तेजी से कम करना है, तो ऐसे करें जीरें का इस्तेमाल। 
    - बिजली का झटका लगने पर इन उपायों की मदद से बचाये पीड़ित की जिन्दगी। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप