• Breaking News

    Thursday, May 11, 2017

    ऑयली स्किन से परेशान है तो आजमाए खीरें से बने ये फेस मास्क।

    kheere-se-bane-face-mask-se-oily-skin-ko-dur-kre-tips-in-hindi
    kheere-se-bane-face-mask-se-oily-skin-ko-dur-kre
    गर्मियों में हर किसी का बुरा हाल हो जाता है, तो ऐसे में सोचिये कि जिनका चेहरा ऑयली है उन्‍हें कितनी दिक्‍कत होती होगी। ऑयली चेहरे का खास ध्‍यान रखना होता है क्‍योंकि उन्‍हें एक्‍ने और पिंपल्‍स की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में एक खीरा ही है जो त्‍वचा पर लगाने से त्‍वचा की जलन कम करता है। इससे स्‍किन को विटामिन्‍स और मिनरल्‍स मिलते हैं जिससे स्‍किन और भी ज्‍यादा यंग दिखने लगती है।

    1. मुल्‍तानी मिट्टी और खीरा 
    जिनके चेहरे पर एक्‍ने होते हैं वो मुल्‍तानी मिट्टी में खीरे का रस और थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्‍ट बना कर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब गुनगुने पानी से धो लें।

    त्वचा को निखारने के लिए कॉफी है बहुत लाभदायक। 

    2. खीरा और एलोवेरा
    1 चम्‍मच एलोवेरा जेल या उसका जूस लें और उसमें एक चौथाई चम्‍मच खीरे का रस मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर इसे हल्‍के गरम पानी से धो लें। इस पैक से चेहरा साफ और चमकदार बन जाएगा।

    3. हल्‍दी, खीरा और नींबू 
    एक कटोरी में 1 टीस्‍पून हल्‍दी, आधा कप खीरे का पल्‍प और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। फिसको पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को धो गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें अंडे का सफेद भाग भी मिला कर लगा सकती हैं।

    4. दही और खीरा 
    दही और खीरे का पेस्‍ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    5. ओटमील और खीरा 
    1 चम्‍मच ओटमील में थोड़ा सा खीरा पीस लें और 2 चम्‍मच छाछ मिक्‍स करें। इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं। यह पेस्‍ट गाढा होना चाहिये। फिर इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट छोड़ और हल्‍के गरम पानी से धो लें।

    ये हेयरपैक बनाकर बालों में लगाए, डैंड्रफ हो जायेगा 9, 2, 11

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप