![]() |
| यूं तो पुरुष काफी मजबूत होते हैं, फिर भी उनकी लाइफ में कुछ पल ऐसे आते हैं जब उन्हें भी सहारे की जरूरत होती है। आप उन्हें सहारा जरूर दें। |
लाइफ में जब कोई अच्छा लगने लगता है तो हम उसे इंप्रैस करने की सोचते हैं ताकि उसे हमेशा के लिए अपना बना सकें। लड़कों के लिए यह बात भले ही मुश्किल न हो परंतु लड़कियों को यह समझ में ही नहीं आता कि वह इसके लिए क्या करें। ऐसे में कई बार वे गलत कदम उठा लेती हैं और ब्वॉयफ्रैंड उनके पास आने की अपेक्षा और दूर जाने लगता है। इसलिए डेटिंग के समय कुछ भी ऐसा न कर बैठें कि ब्वॉयफ्रैंड इंप्रैस होने की अपेक्षा डिप्रैस हो कर दूर भाग जाए इसकी अपेक्षा अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाएं।
1. शर्माए ना
खुद पर विश्वास रखें और जब भी वह आपके सामने आएं और आपसे बात करने का प्रयास करें तो इतनी भी शर्मीली न बन जाएं कि वह आपको गूंगी ही समझ लें। इसके अलावा बिना बात के ज्यादा हंसने और बेकार की बातें करने वाली लड़कियों का भी सामने वाले पर बुरा इंप्रैशन पड़ता है।
2. आभारी व्यक्त करें
जब आप अपने साथी से किसी बात पर मदद लें तो उनका आभार प्रकट करना न भूलें। इससे वह स्वयं को महत्वपूर्ण महसूस करेंगे। आप उनकी तारीफ भी कर सकती हैं परंतु इस बात का ध्यान रखें कि छोटी-छोटी हर बात पर आपका उन पर निर्भर रहना उन्हें इरीटेट कर सकता है। इसलिए स्वयं को डिसीजन मेकर भी बनाएं तथा रूटीन के काम स्वयं करने की आदत भी बनाए रखें।
3. ढंग के कपड़े पहनें
यदि आप भी ऐसा सोचती हैं कि छोटे कपड़े या अंग प्रदर्शन से ही आप अपने ब्वॉय फ्रैंड को आसानी से इंप्रैस कर लेंगी तो आप गलत सोच रही हैं। शालीन परिधान पहनने वाली युवतियां अपने साथी को जल्दी इंप्रैस कर लेती हैं इसलिए अपनी सोच में बदलाव लाएं तथा फिल्मों और धारावाहिकों वाली इमेज को छोड़ कर आकर्षक एवं शालीन पोशाक ही पहनें।
4. व्यवहार हो शालीन
इस बात से तो आप इंकार नहीं कर सकतीं कि पर्सनैलिटी से भी ज्यादा आपका व्यवहार सामने वाले से रिश्ता कायम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपने साथी के सामने ही नहीं, बल्कि हर किसी से अच्छा व्यवहार करें ताकि वह आपसे अचानक कहीं मिलें या किसी से आपके बारे में बात करें तो उन्हें आपके अच्छे व्यवहार की ही झलक मिले। बस इस प्रकार से आप उन्हें आसानी से इंप्रैस कर लेंगी।
5. उन्हें भी दें स्पेस
यह क्या, आपको उनका साथ इतना पसंद हैं कि आप उन्हें पार्टीज तो क्या घर पर भी अपनी आंखों के सामने ही देखना चाहती हैं? सो हमेशा उनके साथ ही रहती हैं तो यह खतरे की घंटी हो सकती है क्योंकि इस तरह तो वह कभी भी आपसे मुंह फेर सकते हैं। जीवन में प्यार ही नहीं स्पेस भी जरूरी है। सो उनके जीवन में कुछ पल उन्हें अपने ढंग से बिताने दें तो वह यूं भी आपके करीब ही रहेंगे।
जब वह बात करें तो उनकी बातों में रुचि लें। लड़कों को बात-बात पर गाली निकालने वाली लड़कियां पसंद नहीं आतीं। वास्तव में हर लड़का सभ्य भारतीय लड़की की तलाश में ही रहता है।






No comments:
Post a Comment