• Breaking News

    Wednesday, May 31, 2017

    मुहांसो को मिटाने और बालों को सुन्दर बनाने के लिए इस्तेमाल करें लौंग का तेल।

    laung-ke-bemishal-fayde-jane
    लौंग का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। आयुर्वेद में भी लौंग का विशेष महत्व है। आज भी हर कोर्इ खाने में लौंग का उपयोग करता है। इसमें बहुत से ऐसे गुण है जिनसे कर्इ बीमारियों के दूर किया जा सकता है। इसका उपयोग तेल व एंटीसेप्टिक रुप में भी किया जाता है। इसे चेहरे पर पड़े दागों को मिटाने और बालों को सुन्दर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके बालों में रूसी हो, बाल झड़ते हो अौर गंजापन अा रहा हो तो इसे लगाएं। साथ ही लौंग का तेल कटने जलने पर पड़े निशानों को हल्का करने में भी लौंग बहुत लाभदायक है।

    1. चोट के निशान हटाएं
    यह तेल हमारी त्वचा की ऊपरी परत को निकाल कर दागों को हल्का करके उन्हें गायब कर देता है। अगर अापके कही चोट लगी हो तो इसे लगाने से चोट के निशान भी मिटा जोते है अौर आपकी त्वचा में रंगत अा जाती है।

    2. मुंहासों से पाएं छुटकारा
    लौंग के तेल में अधिक मात्रा एंटीसेप्टिक व रोगाणुरोधी गुण पाए जाते है। लौंग का तेल से मुंहासों को फैलाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा हो जाता है। जिससे चाहरे के  मुंहासों अौर दाग़-धब्बो से पाएं छुटकारा पाया जा सकता है।

    3. कंडीशनर की तरह लगाएं
    अगर अाप चाहते है कि अापके बाल लंबे व मुलायम हो तो इसे अाप कंडीशनर  के रूप में स्कल पर लगा सकती है। इससे आपके बालों में चमक लौट आएगी।


    4. एंटीऑक्सिडेंट
    लौंग के तेल मे ज्यादा मात्रा में मौजूद एेसे खनिज होते है जो अापकी सुंदरता को बढाते हैं। यह तेल कटने, जलने व घाव पर लगाने के काम भी अाता है। यह कटने, जलने के निशानों को हल्का  करता है।

    5 बालों का झड़ना
    अगर आपके बाल झड़ते है तो अाप इसे लगा सकती है। इस तेल को अाप हफ़्ते में एक बार सिर धोने से दो घंटें पहले नारियल के तेल में मिलाकर अच्छी तरह से मालिश करें। मालिश करने के बाद इसे शैंपू से धो लें।

    - ग्लिसरीन और गुलाब जल की सहायता से ऐसे हटाये चेहरे पर पड़े दागों को ! 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप