• Breaking News

    Tuesday, May 16, 2017

    मोटापा तेजी से कम करना है, तो ऐसे करें जीरें का इस्तेमाल।

    motapa-kam-karta-hai-jeera-aese-le-kam-me
    motapa-kam-karta-hai-jeera-aese-le-kam-me
    आज मोटापे  की समस्या के कई लोग शिकार है। और इसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली है। शरीर का वजन कम करने के लिए लोग जिम जाते हैं और कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में जीरे के पानी का इस्तेमाल करके एक आसान घरेलू उपाए किया जा सकता है। जीरा हर घर में आसानी से मिल जाता है और यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ मोटापा कम करने में भी मदद करता है।

    इस तरह करें जीरे का इस्तेमाल

    1. मोटापा कम करने के लिए जीरे का पानी पीना चाहिए। इसके लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा डालें और रात भर के लिए भिगो कर रखें। सुबह इस पानी को उबाल कर पीएं और जीरे को खा लें। रोजाना इस पानी का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी कम हो जाती है।

    2. जीरे को अच्छे से पीस लें और 3 ग्राम पाउडर को पानी में मिलाकर इसमें कुछ बूंदे शहद की मिलाएं और पी लें। इससे भी शरीर की एक्सट्रा फैट कम होगी।

    - खाली पेट खाएं शहद और लहसुन, मिलेंगे लाजवाब फायदे।

    3. जीरा, भुनी हुई हींग और काला नमक समान मात्रा में लें और पीस कर चूर्ण बना लें। इसे 1-3 ग्राम की मात्रा में दिन में 2 बार दही के साथ लेने से मोटापा कम होता है।

    4. वजन कम करने के लिए 2 चम्मच जीरे को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे उबाल कर छान लें। इस पानी में आधा नींबू निचोड़ें और खाली पेट पीएं। हफ्ते में 2 बार इसे पीने से काफी फायदा होता है।

    5. वैजिटेबल सूप या खाने की किसी भी चीज में जीरा पाउडर मिलाकर खाने से फायदा होता है।

    - बिजली का झटका लगने पर इन उपायों की मदद से बचाये पीड़ित की जिन्दगी। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप