• Breaking News

    Tuesday, May 23, 2017

    नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए अपनाये ये 5 तरीके।

    naraj-girlfriend-ko-manane-ke5-tarike
    रिश्तों में एक दूसरे से नाराज होना आम बात है। और कहते है जहाँ प्यार होता है वह छोटे मोटे झगडे तो होते ही रहते है। इन सब रिश्तों में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का रिश्ता बहुत ही संवेदनशील होता है। गर्लफ्रेंड कई बार आपसे रूठ जाती है। ऐसे में इन टिप्स के साथ आप उन्हें बड़ी आसानी से मना सकते है। वैसे कहते है लड़कियों को मनाना बहुत कम ही लोग जानते है। तो ऐसे में आपको इन टिप्स की मदद पड़ सकती है।

    1. जिस बात पर भी आप दोनों का झगड़ा हुआ है उस बात को आराम से बैठकर दोबारा डिस्कस करें। दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होना चाहिए।

    2. अपनी गर्लफ्रेंड को यह बताएं कि वह आपके लिए कितनी खास हैं और आप इस रिश्ते को जिंदगीभर प्यार और ईमानदारी के साथ निभाना चाहते हैं।

    3. बातों ही बातों में कुछ ऐसी बातें कहें जिससे आपकी गर्लफ्रेंड अपना गुस्सा भूलकर हंस दे। आपका मजाकिया अंदाज आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

    4. बात करते समय यह ध्यान जरूर रखें कि बहस की स्थिति न बनने पाए। किसी भी मुद्दे पर बहस करना नुकसानदेह हो सकता है। गलती मानना ही काफी नहीं है।

    5. ऐसी बातें कहने से बचें जो आपकी गर्लफ्रेंड को बुरी लग सकती हैं। आप चाहें तो डिनर का प्लान बनाकर उसे सरप्राइज भी दे सकते हैं।

    आइए जानते हैं अमीर लड़कियों के साथ लड़के कैसे करते हैं डेटिंग

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप