• Breaking News

    Tuesday, May 23, 2017

    अमेजन इंडिया पर ख़रीदा जा सकता है नूबिया का नया स्मार्टफोन, कीमत 6,999

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने भारत में अपना नया हैंडसेट एन1 लाइट लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इसे ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की खासियत इसका फ्रंट कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरा में 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ सॉफ्ट फ्लैश सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि इस फोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस MWC 2017 में पेश किया गया था।

    नूबिया एन1 लाइट के फीचर्स:

    डिजाइन
    यह काफी पतला है और इसके किनारे मेटल के हैं। स्मार्टफोन के बैक पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 0.3 सेकंड में फोन को अनलॉक कर देता है। स्पीकर भी बैकसाइड पर है। पावर और वॉल्यूम रॉकर्स राइड किनारों पर हैं। फोन के टॉप पर 3.5mm ऑडियो जैक भी है।

    ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो
    ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर रन करने वाले नूबिया N1 lite में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले लगा है, जिसका रेजलूशन 720 x 1280 पिक्सल्स है।

    2GB रैम और 16GB रोम 
    इसमें 64 बिट 1.25 GHz के क्वॉड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम लगाई गई है। स्मार्टफोन की इंटरनल मेमरी 16 जीबी है। इसमें 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाए जा सकते हैं।

    ड्यूल LED फ्लैश
    स्मार्टफोन का बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल है जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ ड्यूल LED फ्लैश दी गई है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है और इसके साथ सॉफ्ट लाइट फ्लैश दी गई है।

    बैटरी 3000 mAh
    कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपॉर्ट करता है। फोन की बैटरी 3000 mAh है और यह 24 घंटों का टॉकटाइम दे सकती है।

    कीमत 6,999 रुपये
    Nubia N1 Lite का दाम 6,999 रुपये रखा गया है इसे सिर्फ ऐमजॉन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप