![]() |
| parbhas-ne-anushka-ke-liye-kiya-in-actres-ko-reject |
बाहुबली 2 की बेजोड़ सफलता के बाद एक्टर प्रभास अपनी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। अब जबकि बाहुबली 2 दुनियाभर में धमाल मचा रही है तो फिल्म साहो सुर्खियों में छाई हुई है। लोगों को उम्मीद है कि प्रभास की यह फिल्म भी शानदार प्रदर्शन करेगी। कुछ दिनों पहले इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन प्रभास ने कैट को रिजेक्ट कर अपनी बाहुबली को-स्टार अनुष्का शेट्टी को फिल्म के लिए चुना है। इससे पहले और भी दो एक्ट्रेस को रिजेक्ट किया जा चूका है।
प्रभास की वजह से अनुष्का को किया फाइनल
बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद से ही प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रोमांस की अफवाहें चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभास की वजह से ही फिल्म साहो में भी अनुष्का को फाइनल किया जा रहा है।
कैटरीना से ऊपर अनुष्का
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बाहुबली 2 एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ही प्रभास के साथ फिल्म साहो में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता का मानना है कि प्रभास के साथ अनुष्का की कैमिस्ट्री बेस्ट है इसीलिए अनुष्का शेट्टी को लेने पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। साहो की टीम छह महीने तक कैटरीना कैफ के पीछे भागी थी, ताकी वे फिल्म का हिस्सा बन जाएं। लेकिन उस वक्त कैटरीना ने प्रभास के साथ काम करने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन अब जबकि बाहुबली 2 ब्लॉबकस्टर हो चुकी है तो कैट की टीम ये खबरें फैला रही है।
ये एक्ट्रेस हुई पहले ही आउट
अफवाहों की मानें तो श्रद्धा कपूर की हाई फीस की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस श्रद्धा कपूर ही थीं। श्रद्धा को कहानी भी काफी पसंद आई थी,लेकिन बात फीस पर आकर अटक गई। श्रद्धा कपूर ने साहो के लिए 8 करोड़ फीस मांगी थी। जितना तेलुगु सिनेमा में किसी को नहीं दिया जाता। काफी बोलने पर भी श्रद्धा ने अपनी फीस कम नहीं की थी।
दिशा पटानी ने भी इस फिल्म के लिए 5 करोड़ की फीस मांगी थीं, जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।





No comments:
Post a Comment