• Breaking News

    Monday, May 22, 2017

    राजा और फ़कीर (शानदार हिंदी जोक) हँसते रहिये।

    raja-aur-fakeer-hindi-joke
    1.
    बच्चा : मम्मा, मैं कैसे पैदा हुआ ?
    -
    माँ : मैंने एक बॉक्स में मिठाई डाल कर रख दी थी, कुछ दिन बाद उसमें से मुझे तुम मिले ।
    -
    बच्चे को बड़ी हैरत हुई कि ऐसा कैसे हो सकता है
    -
    कुछ दिन बाद बच्चे ने ठीक वैसा ही किया,
    एक बॉक्स में मिठाई डाल कर रख दी
    -
    और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें 1 कॉकरोच था,
    बच्चा गुस्से से : दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूँ
    पर क्या करूं ! ओलाद है तू मेरी !! 
    ===========================================
    2.
    एक बार राजा के दरबार मै एक फ़कीर गाना गाने जाता है
    राजा और फ़कीर (शानदार हिंदी जोक) हँसते रहिये। 
    फ़कीर बहुत अच्छा गाना गाता है।

    राजा कहते हैं 
    इसे खूब सारा सोना दे दो।

    फ़कीर और अच्छा गाता है।

    राजा कहते हैं 
    इसे हीरे जवाहरात भी दे दो।

    फकीर और अच्छा गाता है। 

    राजा कहते हैं 
    इसे असरफियाँ भी दे दो। 

    फ़कीर और अच्छा गाता है। 

    राजा कहते हैं 
    इसे खूब सारी ज़मीन भी दे दो। 

    फ़कीर गाना गा कर घर चला जाता है। 

    और 
    अपने बीबी बच्चों से कहता है  

    आज  हमारे राजा जी ने गाने का खूब सारा इनाम दिया। 

    हीरे,जवाहरात,सोना,ज़मीन, असरफियाँ बहुत कुछ दिया।


    सब बहुत खुश होते हैं 

    कुछ दिन बीते 

    फ़कीर को अभी तक मिलने वाला इनाम नही पहुँचा था...

    फ़कीरे दरवार में फिर पहुँचा...

    कहने लगा

    राजा जी आप के द्वारा दिया गया इनाम मुझे अभी तक नहीं मिला।

    राजा कहते हैं ..,,,

    अरे फ़कीर

    ये लेन देन की बात क्या करता है।

    तू मेरे कानों को खुश करता रहा...

    और 

    मैं तेरे कानों को खुश करता रहा।

    फकीर बेहोश आज तक बेहोश है। 
    =============================================

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप