• Breaking News

    Tuesday, May 16, 2017

    'द रॉक' ने किया प्रियंका को 'किस' फिर क्या हुआ जानिए।

    the-rock-ne-priyanka-ko-kiya-kiss rochak patrika
    the-rock-ne-priyanka-ko-kiya-kiss
    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जलवे पूरी दुनिया में हैं उनके आने वाली फिल्म 'बेवावच' के ट्रेलर के साथ ही फिल्म के प्रति भारतीय दर्शकों का उत्साह भी बढ़ रहा है। शनिवार 13 मई को इस प्रीमियर के मौके पर फिल्म के एक्टर ड्वन 'द रॉक' जॉनसन ने अपने चार्म से लोगों को दीवाना बना दिया। इस दौरान एक ऐसी घटना हुई के प्रिंयका खिलखिला कर हंसने लगी।

    प्रीमियर के दौरान प्रियंका एक इंटरव्यू दे रही थी, तब रॉक वहां से गुज़र रहे थे। अचानक वो रुके, उन्होंने प्रियंका की गाल पर किस किया और मुस्कुराते हुए चले गए। प्रियंका भी रॉक की इस हरक़त पर खिलखिला पड़ीं। वहां मौजूद लोग भी 'awww'  करना शुरू कर दिया। इस पर ड्वेन जॉनसन ने स्पष्ट कहा कि उन्हें प्रियंका बहुत पसंद हैं और प्रियंका भी ड्वेन के साथ इस फिल्म में काम करके बहुत उत्साहित हैं।

    - ....तो इस वजह से रवीना टंडन ने रो-रो कर गुजारी कई रातें। 

    इस फिल्म में प्रियंका का निगेटिव रोल है। इस रोल के लिए प्रियंका ने कहा 'मुझे इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा कर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे नहीं पता कि कितनी महिला ये कह सकती हैं कि उन्हें 'द रॉक' को धमकाने का मौका मिल गया है ' हालांकि कुछ लोगों ने ट्विटर पर इस घटना का मज़ाक भी बनाया है और याद दिलाया है कि अगर यह भारत होगा तो डवने को 'छेड़छाड़' के आरोप में पकड़ लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि वर्ष 2007 में इसी तरह हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने भारतीय एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक मंच पर चूम लिया था। उस समय रिचर्ड और शिलपा पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए गए और बाद में दोनों कलाकारों ने भी माफी भी मांगी थी। लेकिन लगता है कि समय अब बदल गया है और प्रियंका और ड्वेन की किस ने लोगों को 'क्यूट' मान लिया है। फिलहाल प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म की प्रोमोशन में बीजी है जो 25 मई को रिलीज़ होगी।

    - प्रियंका चोपड़ा विदेश में बिकिनी में कर रही है मस्ती, फोटोज हुई वायरल।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप