• Breaking News

    Monday, June 12, 2017

    राशिफल - 12 जून सोमवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    मध्याह्न के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। अधिकारी की प्रसन्नता आप पर रहेगी। पदोन्नति होने की भी संभावना बनती है। योजनानुसार आर्थिक लाभ मिलेगा।

    2. वृष (Taurus)  
    उच्चाधिकारियों के साथ विवाद के प्रसंगो को टाल दीजिएगा। साथ-साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य से काम लें।

    3. मिथुन(Gemini)    
    मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी।

    4. कर्क (Cancer) 
    शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को रखने करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा।

    5. सिंह (Leo)  
    पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है।

    6. कन्या (Virgo)  
    सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी।

    7. तुला (Libra)  
    नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    मध्याह्न के बाद परिवारजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। प्रवास होगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आपका उत्साह बना रहेगा।

    10. मकर (Capricorn)  
    मन में व्यग्रता रहेगी ऐसे में आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद में वृद्धि होगी।

    12. मीन (Pisces)
    आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप