• Breaking News

    Thursday, June 15, 2017

    राशिफल - 15 जून गुरुवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    गणेशजी की कृपा से आज का दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा।

    2. वृष (Taurus) 
    गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों एवं व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।

    3. मिथुन(Gemini)    
    मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। तन-मन-धन सभी में बाधा रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरें।

    4. कर्क (Cancer) 
    गणेशजी को आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएं। क्रोध से दूर रहिएगा। असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी को आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है।घर-व्यापार में गणेशजी सावधान रहने की सूचना देते हैं। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा।

    6. कन्या (Virgo)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा।

    - कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    7. तुला (Libra)  
    आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे ऐसा गणेशजी को प्रतित होता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आज नए कार्यों को प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा ऐसा गणेशजी देख रहे हैं।

    10. मकर (Capricorn)  
    आकस्मिक धन-लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    गणेशजी के अनुसार आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी।

    12. मीन (Pisces)
    गणेशजी यह सोचते हैं कि आज एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप