पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रूप से सफलता मिल सकती है। संतानो के लिए पूंजी-निवेश करेंगे।
2. वृष (Taurus)
सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा अड़ोस-पड़ोस के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएं अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतनी आवश्यक है।
3. मिथुन(Gemini)
निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष घ्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।
4. कर्क (Cancer)
पिता तथा बडों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तन में उग्रता दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। आरोग्य बिगड़ सकता है।
5. सिंह (Leo)
स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। झगडे़-विवद से दूर रहिएगा।
6. कन्या (Virgo)
धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
- घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान।
7. तुला (Libra)
उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारियों को व्यापार के हेतु बाहर जाने के योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतानो की संतोषकारक प्रगति होगी।
8. वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी-व्यवसाय में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलने की गणेशजी की सलाह है।
9. धनु (Sagittarius)
खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। घुटनो में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।
10. मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी, उसे दूर करने की गणेशजी की सलाह है।
11. कुंभ (Aquarius)
आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।
12. मीन (Pisces)
आज आप का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे।
- पूजा घर में कभी न करें ये 5 गलतियां।

No comments:
Post a Comment